कोरबा की बेटी रोलबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ का करेगी प्रतिनिधित्व…. अगले माह गोवा में होना है राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन …

भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गोवा राज्य में अगले माह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस नेशनल चैंपियनशिप में कोरबा की होनहार खिलाड़ी और इंजीनियर कल्पना मेहता रोलबॉल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने चुनी गई हैं। पूर्व में भी जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा से कोरबा व छत्तीसगढ़ को मेडल दिला चुकी कल्पना एक बार फिर गौरवांवित करने की तैयारी में जुट गई हैं।भारत के राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का आयोजन गोवा के विभिन्न स्थानों में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें कुल 43 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। भारत में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा किया जाता है। जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेल महासमर में 37 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में रोलबॉल की खेल विधा में इमलीछापर कुसमुंडा कोरबा के निवासी मुन्ना प्रसाद व श्रीमती आरती देवी की पुत्री कल्पना मेहता छत्तीसगढ़ स्टेट को रिप्रेजेंट करने जा रही है। आईटी कॉलेज (इंजीनियरिंग कॉलेज) कोरबा से बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग और उसके बाद बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुकी कल्पना ने जिला व संभाग से लेकर अनेक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मान बढ़ाया है। उनके पिता ने कहा कि कल्पना न केवल शुरू से शिक्षा-दीक्षा में मेधावी छात्रा रही, बल्कि खेल-कूद में भी उतनी ही मेहनत कर हमेशा से नाम ऊंचा करती आई है। एक बार फिर उन्होंने नेशनल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी होनहार बेटी मेडल लेकर ही लौटेगी। कल्पना के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने से खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। 1 एसजीएफआई, 3 सीनियर नेशनल, 8 बार छग का प्रतिनिधित्ववर्ष 2013 में रोलबॉल गेम शुरू करने वाली कल्पना ने पहला एसजीएफआई नेशनल 2015 में खेला था। उसने अब तक कुल 8 बार छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व किया है। इनमें उन्होंने 3 बार सीनियर रोलबॉल नेशनल खेला है। एक बार फेडरेशन कप, एक एसजीएफआई, एक ईस्ट जोन नेशनल खेला है। अपनी खेल प्रतिभा से स्कूल से लेकर महाविद्यालय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुकी कल्पना ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। आगामी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के लिए भी वह अभ्यास में जुट गई हैयोगाभ्यास चैंपियनशिप में भी जीत लाई 3 पदक – खेलों के अलावा कल्पना ने योग जैसी भारत की प्राचीन विधा को भी अपने जीवन में शामिल किया है। उनका कहना है कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कॅरियर और अन्य जिम्मेदारियों अपने अनुसार रखने शारीरिक के साथ मानसिक सेहत का दुरुस्त होना जरूरी है। इसलिए वे नियमित योगाभ्यास भी करती हैं। इस विधा में उन्होंने दो बार योगाभ्यास चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 3 पदक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। कल्पना ने 6वां वर्ल्ड कप रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडिया कैंप भी अटेंड किया है।10 वर्ष में जीते कई पदक, बढ़ाया कोरबा व छग का मान- वर्ष 2013 में रोलबॉल गेम शुरू कर्नेववाली कल्पना ने पहला एसजीएफआई नेशनल 2015 में खेला था। उसने अब तक कुल 8 बार छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व किया है। इनमें उन्होंने 3 बार सीनियर रोलबॉल नेशनल खेला है। एक बार फेडरेशन कप, एक एसजीएफआई, एक ईस्ट जोन नेशनल खेला है। इसके अलावा उन्होंने दो बार योगाभ्यास चैंपियनशिप में भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 3 पदक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। कल्पना ने 6वां वर्ल्ड कप रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडिया कैंप भी अटेंड किया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *