FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG : लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पांच शादियों के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज,लुटेरी दुल्हन का कारनामा जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

रायपुर : रायपुर में लुटेरी दुल्हन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला ने एक नहीं बल्कि पांच-पांच शादी की। इतना ही नहीं लुटेरी दुल्हन ने पीड़ितों को झूठे केस में फंसाने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे वसूली भी की। पांचवे पति को जब पत्नी की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने लुटेरी महिला को सबक सिखाने के लिए इसकी शिकायत कोर्ट में की। कोर्ट के आदेश पर अब लुटेरी दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

कोरबा में दो बड़ी शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

दरअसल, ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन की आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गिताजंली से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा अपने मायके में रहने लगी थी। पति जब उसे लाने के लिए जाता था तो वो उसे झूठे केस में फंसा देने की धमकी देकर वापस भेज देती थी।

PM मोदी पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ को देंगे 33,700 करोड़ के परियोजना की सौगात… आम सभा को भी करेंगे संबोधित

पत्नी के इस व्यवहार पर पति को आशंका हुई और उसने पत्नी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी बीच उसकी मुलाकात पुरूषोत्तम देवांगन से हुई। पुरूषोत्तम ने डाकेश्वर को बताया कि पूजा से उसकी शादी 15 जनवरी 2016 को संजय नगर टिकरापारा के आर्य सामाज के मंदिर में हुई थी। पूजा ने ऐसे ही चार से पांच शादी की है और किसी भी उसने तलाक नहीं लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026