Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG – आदिवासी कांग्रेस के नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया विवादित बयान

रायपुर : देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के तौर पर द्रोपदी मुर्मू की नियुक्ति ने कांग्रेस नेताओं को गहराई तक चोट पहुंचाई है, जिसका दर्द समय-समय पर सामने आते रहता है. ताजा विवाद आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने खड़ा है, जिन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को भाजपा का रबर स्टाम्प बताया है.

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आज से पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. प्रदेश में आगमन पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी में आदिवासी नेताओं की स्थिति को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी का रबर स्टाम्प बता दिया. उन्होंने कहा बीजेपी का जो रबर स्टाम्प होता है, उसी को पार्टी आदिवासी चेहरा बनाते हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू मणिपुर में आदिवासियों के नरसंहार पर एक शब्द नहीं बोलतीं. छत्तीसगढ़ में एट्रोसिटीज़ होने पर कुछ नहीं बोलतीं.

CG News : तलवार लिए थाने में बनाया रील्स, युवकों की हरकत से पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

इसके साथ विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निशाने में लेकर कहा कि जैसे ही छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री आए, सबसे पहले हसदेव जंगल काटा गया. अब तक एक लाख पेड़ कट चुके हैं, दो लाख और काटेंगे. इससे साफ होता है कि जो बीजेपी के पीछे-पीछे बोलते हैं, उनके सुर में सुर मिलाते हैं, उन्हीं को ये आगे बढ़ाते हैं. संघर्ष करने वाले आदिवासियों की बीजेपी में कोई जगह नहीं है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026