1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

राजस्व मंत्री करेंगे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा: शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मंगलवार 03 अक्टूबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, संबंधित जोन के वार्ड पार्षद एवं संबंधित जोन के एल्डरमेन उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11ः30 बजे जोन ऑफिस बालको के पास विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 12ः30 बजे वार्ड क्र. 33 पुराना शिव मंदिर सिंचाई कॉलोनी के पास विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 01.30 बजे वार्ड क्र. 22 डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 02 बजे जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में केबीन का लोकार्पण एवं महापौर मद के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। जिसमें महापौर राजकिशोर प्रसाद, आनंद पालीवाल, संजय कंवर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कबीर भवन जमनीपाली के पास दोपहर 03 बजे सामाजिक भवन का निर्माण सहित दर्री जोन के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। दोपहर 03.30 बजे ग्राम लाटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे भागवत नगर खरमोरा बाईपास स्वागत गेट के पास 17 विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, हमर क्लीनिक निर्माण, महरा वस्त्रकार समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जायेगा। इसी तरह शाम 05 बजे वार्ड क्र. 01 में स्थित श्याम मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जायेगा। इन सभी कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *