Chhattisgarhछत्तीसगढ

भीषण गर्मी से राहत! छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर : भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि अगले 24 घंटों में भी तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार नांगुर में 3 सेमी और जगदलपुर में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

CG – बलात्कार के बाद महिला की नृशंस हत्या, हुई शिनाख्त, आरोपी सीसीटीवी में कैद

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और आस पास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में कल का ऊपरी-वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच बना हुआ है।

आज के लिए पूर्वानुमान

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

धान खरीदी केन्द्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र , गतौरा में हेर-फेर करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026