Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में धान खरीदी का रिकॉर्ड: 16.95 लाख किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, 20,753 करोड़ का भुगतान सीधे खातों में

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में 14 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्रों की मदद से प्रदेश के 16.95 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।सरकार ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को अब तक 20 हजार 753 करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया है। समय पर भुगतान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और किसानों का आर्थिक आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कुसमुंडा में भाजपाइयों ने भगवान शिव का किया भव्य पूजन अर्चना

2740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी

प्रदेशभर में 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में, सुव्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी का लाभकेवल वास्तविक किसानों तक ही पहुंचे और बिचौलियों या फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे।

Rashifal 11 January 2026: मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए धन और बिजनेस में सावधानी जरूरी; अन्य राशियों का भी जानें हाल

टोकन व्यवस्था बनाई गई सरल

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टोकन व्यवस्था को और सरल बनाया है। अब सहकारी समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा। खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रमुख जिलों में तेज गति से उपार्जन हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026