FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवि रजक ने नामांकन किया दाखिल कटघोरा सीट से खड़े हैं चुनावी मैदान में

ओम गवेल (9300194100)

चुनावी समर में जीत हासिल करने हर प्रत्याशी जी जान से जुटा हुआ है। राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी रण में अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रत्याशी कटघोरा विधानसभा सीट से भी खड़ा है। समाज सेवी शंकर लाल रजक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहिणी रजक के सुपूत्र रवि रजक इस बार चुनावी मैदान में है। कटघोरा की सीट फतह करने उनके द्वारा जोर आजमाईश की जा रही है जिसमें आम जनता का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रवि रजक कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने आपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा,कि कटघोरा की जीत उनकी बल्की आम जनता की जीत होगी। वे तन मन धन से क्षेत्र की सेवा करना चाहते है। कटघोरा क्षेत्र का हर नागरिक उनके परिवार का नागरिक हैं। वे क्षेत्र की जनता के हर सुख और दुख में खड़े है,लिहाजा उन्हें पूरा भरोसा है,कि क्षेत्र की जनता उन्हें कटघोरा का ताज पहनाएगी। रवि रजक के नामांकन दाखिले के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों ताल्लुक रखने वाले लोगों की संख्या अधिक थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *