ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से दबोचा

CG Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से धर दबोचा है।

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता, सफदरजंग अस्पताल से शिफ्ट करने पर जान का खतरा: सूत्र

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। युवक ने अपनी मीठी बातों से युवती का भरोसा जीत लिया और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार का नाटक रचने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। शादी का वादा कर उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से युवती के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव बढ़ा; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात की भनक पीड़िता और उसके  परिवार को लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवती ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन का इस मामले में कहना है कि युवती कि शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026