CG Crime: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप और बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती तथा उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
Chhattisgarh News : अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास हादसा, चलती ट्रेन से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता ने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी करती थी, जहां उसकी पहचान सिंगल गेट प्लांट बंजारी में कार्यरत सुपरवाइजर पंकज यादव से हुई। 20 मार्च 2025 को आरोपी एक महिला परिचित के साथ उसके कमरे में आया और कथित रूप से नशीली चाय पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।





