AAj Tak Ki khabarBollywoodEntertainmentIndia News UpdateTaza Khabar

राखी सावंत की हालत खराब! दिल की बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अंदाज और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। एक्ट्रेस की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बेतहाशा हालत में उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो बेसुध अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं।




राखी सावंत की हालत है गंभीर

राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है।

राखी सावंत की हालत खराब! दिल की बीमारी से जूझ रहीं एक्ट्रेस को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *