FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur से Visakhapatnam के लिए शुरू होगी Indigo की नई फ्लाइट, शेड्यूल जारी, मात्र इतना होगा किराया

Raipur to Visakhapatnam Flight : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए विशाखापट्टनम अब नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है. बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. प्रदेश के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे.

CM साय ने भक्त माता कर्मा के डाक टिकट का किया विमोचन

सप्ताह में पांच दिन उड़ान सेवा

इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर विमान लगाया गया है. इससे रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा. शुरुआती दौर में 31 मार्च को रायपुर से विशाखापट्टनम की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं.

बता दें कि विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है. इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

रायपुर से इंदौर, भोपाल, प्रयागराज के लिए भी नई उड़ानें

इंडिगो एयरलाइंस ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है. इन उड़ानों के शुरू होने से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के फेयर भी सस्ते होंगे.

इंदौर-रायपुर-इंदौर फ्लाइट 30 मार्च से प्रतिदिन चलेगी.
रायपुर-प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट 30 मार्च से शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी.
भोपाल-रायपुर-भोपाल फ्लाइट 30 मार्च से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी.

CG Encounter: 500 जवानों ने कई बड़े नक्सलियों को घेरा, दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पांच के मारे जाने की सूचना

उड़ानों का शेड्यूल

रायपुर-विशाखापट्टनम

इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से सुबह 8:50 बजे, विशाखापट्टनम 10:20 बजे.
इंडिगो 6E 7296 – विशाखापट्टनम से 11:00 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-इंदौर

इंडिगो 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे.
इंडिगो 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे.

रायपुर-प्रयागराज

इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे.
इंडिगो 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे.

रायपुर-भोपाल

इंडिगो 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे.
इंडिगो 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026