FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर पुलिस का Instagram अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो, cyber cell अलर्ट पर

Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां रायपुर पुलिस का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट  हैक कर लिया गया। हैकरों ने अकाउंट हैक करने के बाद उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Coal Scam : ED की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया, फैसला सुरक्षित

वहीं अकाउंट हैक की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस की सायबर टीम हरकत में आई और तुरंत अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

CG News : बच्चों से भरी स्कूल वैन खेत में पलटी, बाल-बाल बचे सभी छात्र, मौके पर अफरा-तफरी

इस संबंध में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि रायपुर पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम हैक हुआ है। अज्ञात हैकरों ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज पोस्ट कर दिए थे। पुलिस टीम को सूचना मिलते ही, अकाउंट को तत्काल रिकवर किया गया है। सायबर सेल की टीम, पूरे मामले की जांच कर हैकरों की तलाश में जुटी हुई है। इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद रायपुर पुलिस के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की सायबर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026