FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur News : पंडरी से लोगों को ठोकर मारते लालपुर फ्लाईओवर तक दौड़ाई कार, चालक की जमकर धुनाई

रायपुर : पंडरी इलाके में नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और कई किलोमीटर बाइक को घसीटा. भागने की नियत से कार चालक ने तेलीबांधा इलाके में भी राहगीरों को रौंदा. आक्रोशित भीड़ ने पुराना धमतरी रोड पर कार चालक को रोककर उसकी जमकर पिटाई. राजधानी में रविवार रात करीब 11:30 बजे पंडरी इलाके में पीडब्ल्यूडी ओवरब्रिज के नीचे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के पहियों में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही. कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में केनाल रोड, राजेंद्र नगर, लालपुर फ्लाईओवर, शीतला मंदिर होते हुए डूमरतराई तक पहुंच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के घसीटने से लगातार चिंगारियां निकल रही थी और बड़ी संख्या में युवक बाइक पर उसका पीछा कर रहे थे. डूमरतराई पहुंचकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से पलटी कार को सीधा किया और यातायात सामान्य कराया.

 

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026