Chhattisgarh

Raipur Drugs Scandal : पार्टी में ड्रग्स खपत का खुलासा, पुलिस और EOW की टीम जांच के लिए उड़ीसा रवाना

रायपुर: ड्रग्स कार्टेल के खुलासे के बाद पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस की एक टीम उड़ीसा रवाना होने की खबर आ रही है। पुछताछ में मिले तथ्यो के बाद पुलिस टीम को उडीसा भेजा गया। EOW ने भी जांच शुरू कर दी है। EOW के भी अधिकारी भी पुलिस टीम के साथ गई है। आरोपियों ने क्लब,पब समेत होटलो में हुई पार्टी में ड्रग्स खपाने का खुलासा किया है। कई होटल,पब और क्लब संचालको से भी पुछताछ की गई है।

गणेश विसर्जन झांकी में हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ड्रग्स तस्करी के हाई-प्रोफाइल केस में नव्या मलिक कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में थी। पुलिस को जांच में पता चला कि नव्या मलिक और विधि अग्रवाल करीब 850 रईसजादों के संपर्क में थी और उनके लिए ड्रग्स सप्लाई होती थी। बताया जा रहा है कि 850 लोगों में से कोई होटल कारोबारियों तो कोई बड़े राजनेताओं का बेटा है। हालांकि पुलिस ने इन नामों का खुलासा नहीं है।

CG NHM Protest: नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर बालोद में एनएचएम कर्मचारियों का जल सत्याग्रह प्रदर्शन

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके की रहने वाली नव्या मलिक को पुलिस ने इनपुट के आधार पर मुंबई से गिरफ्तार किया था। नव्या की जानकारी पुलिस को ड्रग्स सप्लाई करने वाले उसे के गिरोह के मेंबरों ने दी थी। पुलिस ने हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन्होंने ही नव्या के बारे में जानकारी दी थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026