Raipur D.Ed Candidates Protest : सहायक शिक्षक भर्ती विरोध प्रदर्शन, आंदोलनकारी अभ्यर्थी अंगारों पर चलकर पहुंचे; सेंट्रल जेल में बंद
ChatGPT said: प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से 4 घायल, दो युवतियां बेहोश; अभ्यर्थियों को सेंट्रल जेल में रखा गया

-
57 दिन से भूख हड़ताल पर डीएड अभ्यर्थियों का तेज आंदोलन।
-
प्रदर्शन में पुलिस से झड़प, 4 घायल, दो युवतियां बेहोश।
-
वॉटर कैनन प्रयोग के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हिरासत में।
Raipur D.Ed Candidates Protest : रायपुर के तूता धरना स्थल पर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 57 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें 4 अभ्यर्थी घायल हो गए. स्थिति तनावपूर्ण को कंट्रोल करने पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ अभ्यर्थी घायल हुए हैं. प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान डीएड अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. वॉटर कैनन के इस्तेमाल से दो युवतियां बेहोश हो गईं. लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस का इतंजार किया गया.
घटनास्थल पर मौजूद अन्य अभ्यर्थी उन्हें कंधों पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे. डॉक्टरों ने बताया कि दो युवतियां बेहोश थीं, जिनका उपचार जारी है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.
अचानकमार टाईगर रिजर्व : मानव-हाथी द्वंद्व नियंत्रण हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
बता दें कि पीड़ित अभ्यर्थियों ने इससे पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल डेका, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं होने के कारण आदिवासी अभ्यर्थी 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए थे.





