Rain Alert: अगले 48 घंटे बारिश के आसार, कई इलाकों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

Rain Alert: प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने बेहाल कर रखा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान राजनांदगांव का रहा। वहीं, रायपुर का पारा भी 43.2 डिग्री पर रहा। दोनों ही शहरों में सीजन का यह सबसे अधिक तापमान है। हालांकि दो दिन बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।
द्रोणिका के असर से 21 अप्रैल से हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, रायपुर के अलावा दुर्ग व बिलासपुर के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति है। रविवार को रायपुर में पारा 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने यहां लू का अलर्ट जारी किया है।
कोरबा में राखड डेम का तटबंध टूटा,जेसीबी चालक वाहन सहित दबा,मौत
पिछले 5 दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी
पिछले 5 दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि मार्च का पूरा महीना व अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। राजस्थान से आने वाली गर्म हवा ने प्रदेश में भीषण गर्मी ला दी है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। यानी रात काफी गर्म हो रही है। इसे रात की लू भी कह सकते हैं। रात में भी गर्म हवा चल रही है।






