NATIONALभारत

Railway Recruitment 2025: 10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में सुनहरा अवसर, 1785 पदों पर भर्ती

Railway Recruitment 2025: साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER), कोलकाता ने अप्रेंटिसशिप के 1785 पदों पर भर्ती का बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2025 तक चलेगी. यानी उम्मीदवारों के पास पूरा एक महीना है ताकि वे आराम से फॉर्म भर सकें और इस सुवर्ण अवसर का फायदा उठा सकें. इसके लिए उम्मीदवारों को RRC SER की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाना होगा.

Elon Musk का नया कदम: X Chat के साथ WhatsApp को दी टक्कर, डेटा सुरक्षा पर खास ध्यान

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (10+2 सिस्टम) पास कर ली हो और संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है तो वह इस भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा. इसके अलावा रेलवे ने आयु सीमा भी तय की है. न्यूनतम आयु 15 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है. इस उम्र सीमा में आने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. SC, ST, OBC को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

फीस कितनी देनी होगी?

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक सामान्य फीस जमा करनी होगी. सामान्य (UR), OBC और अन्य वर्ग 100 आवेदन शुल्क देना होगा.  SC, ST, दिव्यांग (PWD) और सभी महिला उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा. फीस ऑनलाइन जमा की जाएगी.

सर्दियों में भी जरूरी है पानी: जानें क्यों कम पीना हो सकता है नुकसानदेह, जान लीजिए काम की बात

कैसे भरें आवेदन?

  • सबसे पहले RRC SER की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको अप्रेंटिस भर्ती 2025 से संबंधित लिंक दिखाई देगा.
  • अब रजिस्टर (Register) बटन पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें और बाकी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • सबमिशन से पहले फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें.
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
     

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026