FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

राघव चड्ढा को दुपट्टा सही करने पर मिली प्यार भरी किस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी में पॉलीटिक और नॉन पॉलिटिक लोग पहुंचे थे। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे। दोनों की शादी के इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

प्यार भरा वीडियो आया सामने

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी लोगों का दिल जीत रही है। अब शादी के दौरान का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जो आपका दिल जीत लेगा। इस वीडियो में न्यूली वेड कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सामने आए वीडियो में दोनों स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति का दुपट्टा सही कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार भरी बातें कर रहे हैं। इस दौरान दोनों मजाक मस्ती भी करते दिखे। परिणीति और राघव पूरी तरह से फन मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राघव को बड़े प्यार से परिणीति गालों पर किस करती हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे का हाथ भी पकड़े दिखते हैं।

बता दें, शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बीते दिन दिल्ली आ गए। परिणीति का राघव के परिवार में जोरदार स्वागत हुआ। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले।

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल
बात करें परिणीति और राघव के वेडिंग लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *