FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Public Holidays in March 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन की सरकारी छुट्टी, सभी स्कूल, ऑफिस और बैंक रहेंगे बंद

Public Holidays in March 2026: मार्च महीना शुरू हो गया है और यह महीना ऑफिस वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने 5 रविवार के साथ ही होली, ईद, रामनवमी सहित अन्य त्योहारों पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के कई सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस महीने आप परिवार, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। मार्च के महीने में 3 सरकारी छुट्टियां मिलने वाली है। वहीं रविवार होने के चलते छुट्टियों की संख्या बढ़ जाएगी।

Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, पारा बढ़ा 4 डिग्री तक 

मार्च के महीने में 4, 21 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। छत्त्तीसगढ़ के सरकारी कलेंडर 2026 के मुताबिक 4 मार्च को होली, 21 मार्च ईद-उल-फितर, 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 मार्च को रामनवमी को स्थानीय छुट्टी रहेगी। वहीं होली के दूसरे दिन भी सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होंगे।

सबसे ज्यादा मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और इस माह 17 दिन ही काम होगा। क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल है। इससे 14 दिन ऑफिसों में ताला रहेगा। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।

संजू सैमसन की जादुई पारी! टीम इंडिया को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, कप्तान सूर्या ने सिर झुकाकर किया अभिवादन; वीडियो हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, इस साल18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।

बैंक कब-कब रहेंगे बंद

1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
2 मार्च: होलिका दहन (कुछ जगहों जैसे UP में)
3-4 मार्च: होली/धुलंडी (कई राज्यों में 3 या 4 मार्च पर, जैसे दिल्ली, मुंबई, UP, महाराष्ट्र आदि में बंद)
8 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
13 मार्च: चापचर कुट (मिजोरम में)
14 मार्च: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
15 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
17 मार्च: शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर में)
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि शुरुआत (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि कई राज्यों में)
20-21 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान ईद, पूरे देश में या कई राज्यों में)
22 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
26 मार्च: राम नवमी (कई राज्यों में)
27 मार्च: राम नवमी के बाद (कुछ राज्यों में)
28 मार्च: चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में)
31 मार्च: महावीर जयंती

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026