कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए पं. बलराम प्रसाद पाण्डेय की मजबूत दावेदारी
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : कांग्रेस पार्टी में इन दिनों अपने अगले जिलाध्यक्ष के लिए मंथन का दौर जारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक द्वारा इस संबंध में जमीनी थाह मापी जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस हेतु संगठन सृजन अभियान चलाकर नये जिलाध्यक्ष की खोज कर रही है। बात करें सक्ती जिले की तो यहां भी कई दावेदारों के नाम उभरकर सामने आई है। इनमें से एक मजबूत नाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं.बलराम प्रसाद पाण्डेय का भी है। इन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष प्रस्तुत किया है।
बात करें बलराम प्रसाद पांडेय की तो वे वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष हैं। पं बलराम पाण्डेय जमीनी स्तर पर जनता के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में पं.बलराम पांडेय बहुत ही लोकप्रिय होने के साथ-साथ वे डॉ चरण दास महंत के करीबी भी माने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि अगर पं.बलराम पांडेय जिलाध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर तीनों विधानसभा क्षेत्र में मजबूत होगी।