AAj Tak Ki khabarChhattisgarhCrimeRaipurTaza Khabar

Raipur में 500 लूटने का विरोध… दारू भट्टी में बदमाश ने मारा चाकू

Raipur Crime News : रायपुर में एक बार फिर शराब दुकान में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश एक व्यक्ति को घेरकर उससे पैसे लूटने की कोशिश कर रहे हैं, फिर उस पर चाकू से अटैक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित घायल अवस्था में पुलिस थाने पहुंचा। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, यह घटना मंगलवार रात 9:30 बजे की है। योगेश धनगर अपने दोस्त रामधन यादव के साथ शराब खरीदने के लिए देशी शराब भट्टी मोवा गया था। अंदर काफी भीड़ भाड़ था। इस दौरान स्कूटी में 3-4 बदमाश आए। बदमाशों ने योगेश धनगर को जेब में रखे 500 रुपए को लूटने के लिए घेर लिया। जब रामधन और योगेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

Raipur में 500 लूटने का विरोध… दारू भट्टी में बदमाश ने मारा चाकू

इस घटना में योगेश के हाथ में चोटें आई है। इसके बाद वो पंडरी पुलिस थाने में गया। उसने देखा कि पुलिस थाने में पहले से ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे, वह भी जख्मी थे। बदमाशों ने उनके पीठ में भी चाकू मार कर लूटपाट की थी। दोनों ही घटनाओं में बदमाश वही थे। बताया जा रहा है कि, इस मामले में पंडरी पुलिस ने FIR दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *