
बिलासपुर : पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में प्रियंका गांधी आमसभा को संबोधित कर रही हैं. इससे पहले जालबांधा में प्रियंका गांधी ने किसानों के लिए ऐसी घोषणा की है की वे खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपनी घोषणा में कहा की सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
वहीं, सीएम बघेल ने भी सभा में संबोधन के दौरान धान खरीदी की तारीख की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी।