1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट रनवे से फिसला, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार (14 सितंबर) को लैंडिंग करते वक्त एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया. विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीजीसीए ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे-27 पर उतरते समय फिसल गया. विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय भारी बारिश हो रही थी जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर दृश्यता 700 मीटर ही थी. मौके पर बचाव कार्य जारी है.

विमान के हुए दो टुकड़े

इस हादसे के बाद की वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश के बीच रनवे के पास विमान के मलबे को देखा जा सकता है. हादसे के दौरान विमान में आग लग गई थी जिसपर आपातकालीन सेवाओं ने काबू पा लिया. लियरजेट 45 कनाडा स्थित बॉम्बार्डियर एविएशन के एक डिवीजन द्वारा निर्मित नौ सीटों वाला सुपर-लाइट बिजनेस जेट है.

शाम 5 बजे के आसपास हुआ हादसा

इस दुर्घटना पर एमआईएएल ने आधिकारिक बयान में कहा कि ये विमान मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया. ये घटना शाम लगभग 5:02 बजे घटी.

एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य

उन्होंने कहा कि साइट पर क्लीयरेंस में सहायता के लिए सीएसएमआईए की एयरसाइड टीम मौके पर मौजूद है. मुंबई एयरपोर्ट पर सभी गतिविधि सामान्य हैं. जिस रनवे पर एयरक्राफ्ट फिसला है उस रनवे पर भी संचालन सामान्य है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *