CG – केंद्रीय जेल में बंद कैदी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

-
केंद्रीय जेल का कैदी अचानक बीमार हुआ।
-
रायपुर रेफर के दौरान इलाज चल रहा था।
-
इलाज के दौरान कैदी की मौत।
दुर्ग : जिले की केंद्रीय जेल में बंद हत्या (धारा 302) के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की कैदी का नाम विनय प्रताप सिंह (35) है। वह दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिस कारण जेल अस्पताल में उसका नियमित इलाज किया जा रहा था।
सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: बीजापुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया DVCM दिलीप बेड़जा
डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थीं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता था। जेल प्रशासन का दावा है कि कैदी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने के अनुसार बीते दिन सुबह अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई।
लो शुगर के चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसे रायपुर रेफर किया। एम्बुलेंस के जरिए कैदी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। जेल अधीक्षक के मुताबिक, रायपुर से सूचना मिली कि इलाज के दौरान विनय प्रताप सिंह की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
#PrisonInmateDeath





