FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

रायपुर जेल से कैदी फरार… वेल्डिंग का काम करते हुए दिया पुलिस को चकमा, शहर में नाकेबंदी

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद एक कैदी फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला जेल के पास पांच कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़: हैरान करने वाली घटना, प्रधानपाठक ने छात्रा को पीटा, टूटा पैर

सूत्रों के अनुसार, फरार कैदी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल प्रशासन यह जांच कर रहा है कि निगरानी के बावजूद वह कैसे भाग निकला। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Ahemdabad School Stabbing Case: आरोपी छात्र की चौंकाने वाली चैट— सीनियर की हत्या का नहीं कोई अफसोस?

जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की है। वहीं पुलिस ने अलर्ट जारी कर शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। सभी थानों को फरार कैदी की जानकारी भेज दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026