Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : पेशी के लिए कोर्ट लाए गए बंदी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद कोर्ट में पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी झुमुकलाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है. पोस्टमार्टम में इसका कारण पता चल गया है. लेकिन बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है.

सुपरस्टार विजय के खिलाफ फतवा जारी, मुस्लिमों से समर्थन न करने की अपील, इफ्तार पार्टी में हुई गलती बनी वजह

पेशी के दौरान बिगड़ी तबीयत

गरियाबंद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के गंभीर आरोप में बंद झुमुकलाल यादव उम्र 37 वर्ष की कल कोर्ट में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ गई. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. झुमुकलाल यादव अमलीपदर का रहने वाला है. IPC की धारा 302, 201, 34 के तहत गरियाबंद जेल में बंद था.

CG Murder Case : पति ने पत्नी का टांगी से काटा गला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डॉ. हरीश चौहान ने प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि झुमुकलाल यादव की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है. शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. झुमुकलाल जैसे गंभीर आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक मौत होना कई सवाल खड़े करता है. क्या यह सिर्फ एक प्राकृतिक मौत है, या इसके पीछे कोई साजिश भी है? बिसरा रिपोर्ट इस केस की आगे की दिशा तय कर सकती है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026