Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ बैड टच का आरोप, FIR के बाद फरार, पुलिस कर रही तलाश

बलरामपुर के सरकारी स्कूल में छात्रा से बदसलूकी, FIR दर्ज होते ही प्रिंसिपल हुआ फरार; पुलिस सक्रिय तलाश में

  • बलरामपुर स्कूल में छात्रा से बदतमीजी का मामला

  • FIR दर्ज होते ही प्रिंसिपल फरार

  • पुलिस कर रही सक्रिय तलाश

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की एक सरकारी स्कूल में छात्रा से बैड टच का मामला सामने आया है. इस मामले की एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया है. इसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Raigarh Carbon Plant Blast : मंगल कार्बन प्लांट सील, ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

ये है मामला 

जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की छात्रा ने अपने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल  पर बैड टच के आरोप लगाए हैं. छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है. पुलिस के पास मामला जाते ही आरोपी फरार हो गया है. इस घटना के बाद परिजनों में प्राचार्य के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह 3 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी 

पुलिस अफसरों ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा ने बैड टच के आरोप लगाए हैं. छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी आकर FIR दर्ज कराई है. छेड़छाड़ के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत किया मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करेंगे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026