1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

President Droupadi Murmu Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर, इस शहर में होगा बड़ा कार्यक्रम

राष्ट्रपति के जगदलपुर दौरे को लेकर सुरक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से बस्तर कलेक्टर से ली जानकारी

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर
• सीएस ने सुरक्षा, चिकित्सा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की
• बस्तर कलेक्टर से VC के जरिए तैयारियों की जानकारी ली

President Droupadi Murmu Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में रायपुर कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल

मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से भी वहां की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

क्रिकेट प्रतियोगिता में रलिया विजेता व पडनिया रही उपविजेता  

मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026