Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Post Office Scam: सैकड़ों ग्रामीणों की मेहनत की कमाई गबन कर फरार हुआ पोस्ट मास्टर, थाना डोंगरगढ़ में दर्ज हुई शिकायत

Post Office Scam: डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत जटकन्हार स्थित पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पदस्थ पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी पर लगभग आठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की मेहनत की कमाई का गबन कर फरार होने का आरोप है. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली है. मामले की शिकायत थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Mahashivratri 2026 : सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की कामना

किसान के खाते से खुला राज में स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ, जब एक युवा किसान अपने खाते में जमा तीन लाख रुपये में से एक लाख रुपये निकालने के लिए डोंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस पहुंचा. जांच करने पर उसके खाते में मात्र तीन हजार रुपये शेष पाए गए. किसान के होश उड़ गए. इसके बाद अन्य खातों की पड़ताल शुरू हुई तो धीरे-धीरे बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो गया.

Balochistan Vs Pakistan: BLA के सामने घुटनों पर बैठा पाकिस्तानी सेना, मुनीर-शहबाज की भारी बेइज्जती; 7 दिन का अल्टीमेटम

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. सूत्रों के अनुसार आरोपी आशीष मंडावी पिछले लगभग 10 वर्षों से बेलगांव, माड़ीतराई, कटली, धुसेरा, हरणसिंधी, नागतराई, डारागांव और जामरी सहित आठ गांवों के करीब 3000 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह लोगों को नकली पासबुक जारी कर जमा राशि की एंट्री करता और मूल रिकॉर्ड में उसे दर्ज नहीं करता था. इस प्रकार धीरे-धीरे करोड़ों रुपये का गबन किया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026