Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bilaspur News : 12वें मेयर के रूप में शपथ ली पूजा विधानी ने

Bilaspur News : बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी आज महापौर पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सभी 70 पार्षदों ने भी शपथ लिए हैं। मुंगेली नाका मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं, उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरूण साव भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पूजा विधानी शहर की 12वें और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। इस चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है।
वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके। जबकि, तीन निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वाणी राव के कार्यकाल के 10 साल बाद शहर को दूसरी महिला मेयर मिली है।
बता दें कि 2009 में शहर की पहली महिला मेयर निर्वाचित हुईं वाणी राव अब भाजपा में शामिल हो गई हैं। वाणी राव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
नगर निगम के अब तक 11 महापौर बन चुके हैं, जिनमें से 7 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा के मेयर रहे हैं। हाल ही में भाजपा की पूजा विधानी को मेयर पद के लिए चुना गया, जिससे भाजपा के मेयरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

Related Articles