FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG BREAKING – कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी में पुलिसकर्मी घायल, बेहोश होकर गिरा जमीन पर

कोंडागांव – शिक्षा के युक्तियुक्तकरण के विरोध में बुधवार को कांग्रेस द्वारा निकाली गई शिक्षा न्याय यात्रा ने उस समय उग्र मोड़ ले लिया है। जब रायपुर नाका के पास बैरिकेट बनाकर पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जिसमें आरक्षक मनोज कोर्राम गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के दौरान धक्का-मुक्की के बीच आरक्षक मनोज कोर्राम ज़मीन पर गिर पड़े और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों ने उन्हें तत्परता दिखाते हुए कंधे पर उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, झड़प के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, भगवती पटेल के हाथ के कलाई के पास चोट आई है और उनके शरीर से खून निकलता देखा गया।इसके अलावा दो महिला कार्यकर्ता भी धक्का-मुक्की में घायल हुईं, जिनके हाथ पर चोट के निशान हैं और एक महिला के हाथ से भी खून बहता देखा गया।

बता दें कि, यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने आगे बढ़ रहे थे और पुलिस ने उन्हें रायपुर नाका पर ही रोक दिया। प्रशासन के समझाने के बावजूद भीड़ आगे बढ़ने लगी, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए और टकराव की स्थिति बन गई। घटना के बाद कांग्रेस ने प्रशासन पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस ने जबरन दबाने की कोशिश की। वहीं प्रशासन का कहना है कि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026