FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALअपराधभारत

पुलिस ही बनी चोर… थाने से एक महिला सब इंस्पेक्टर और 2 सहायक सब इंस्पेक्टर ने चोरी की शराब, हुए निलंबित

बिहार में एक थाने की पुलिस ही चोर बन गई। ऐसे में सवाल ये है कि जब पुलिसकर्मी ही चोरी करने लगेंगे तो चोरों को कौन पकड़ेगा? मामला बिहार की राजधानी पटना के एक पुलिस थाने का है। यहां एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो सहायक सब इंस्पेक्टर ने शराब चोरी की है। इस घटना के सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले – आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट, ऑपरेशन सिंदूर ने भरा नया जोश

क्या है पूरा मामला?

पटना में एक थाने से एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो सहायक सब इंस्पेक्टर ने शराब चोरी की है। पुलिस स्टेशन में इस घटना से हड़कंप मच गया है। मामला पटना के पाटलिपुत्र थाने का है। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर आशा कुमारी और दो सहायक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार व राजेश कुमार शामिल हैं। सिटी एसपी ने आरोपियों को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।

CG – आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में शिक्षक ले रहा 500, जनप्रतिनिधि के सवाल पर दिया यह जवाब…

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

बिहार की राजधानी पटना में जिन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेवारी मिली है वही पुलिस पदाधिकारी थाने के अंदर रखे मालखाने के अंदर से शराब चोरी कर रहे हैं। पूरा मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना का है। थाने के अंदर मालखाने में रखी शराब को पुलिस पदाधिकारी चोरी कर रहे हैं।

पूरी घटना थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र थाना के मालखाना से शराब चोरी मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी की गई है। इसके साथ ही तीनों को निलंबित भी कर दिया गया है। इनमें महिला सब इंस्पेक्टर आशा कुमारी और दो  सहायक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार व राजेश कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार पाटलिपुत्र थाने में मुंशी का काम भी देखते थे। महिला सब इंस्पेक्टर पर जब्त शराब को रखने में लापरवाही करने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद से दूसरे थानों में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले दीघा थाने में ऐसी हरकत की गई थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026