PM Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में की छत्तीसगढ़ के किसानों की तारीफ, अनोखे काम से जीता देश का दिल

कोरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में मिडिल ईस्ट संकट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले के किसानों ने अपनी मेहनत और नवाचार से गांव के जल संकट को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने विशेष रूप से ग्राउंड वाटर के सुधार पर किए गए कार्य की तारीफ़ की और इसे अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि कोरिया के किसान छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढे बनाने जैसे प्रभावशाली उपायों पर काम कर रहे हैं।
इन उपायों से बारिश का पानी सीधे खेतों में रुकता है, जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि इस मॉडल को कोरिया जिले के 12 सौ से अधिक किसानों ने अपनाया है और इस प्रयास से उनकी फसलों की पैदावार में भी सुधार देखने को मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि इस पहल के कारण गांव का ग्राउंड वाटर लेवल बहुत अच्छा हो गया है और स्थानीय किसानों को जल संरक्षण में मदद मिल रही है। उन्होंने किसानों की मेहनत और नवाचार की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास पूरे देश के किसानों के लिए सीख और प्रेरणा बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि सामूहिक प्रयास और नई तकनीक अपनाने से कृषि और जल संरक्षण के क्षेत्र में स्थायी और सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
जल संरक्षण और अन्नदाताओं का सशक्तीकरण गांव हो रहे समृद्ध, संवर रहा छत्तीसगढ़
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के किसानों के नवाचार की सराहना करते हुए बताया कि कैसे किसानों द्वारा बनाए गए रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढों ने जल संरक्षण की नई… pic.twitter.com/o1SW2QES9p
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) March 29, 2026





