Chhattisgarhछत्तीसगढ

PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर : PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

LIVE : PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात

थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ

नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं

एयरोडायनामिक डिज़ाइन: ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है ।

• ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है ।

• न्यूनतम रखरखाव: पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है।

CG : लुटेरी दुल्हन का खुलासा, पांच शादियों के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज,लुटेरी दुल्हन का कारनामा जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

यात्री सुविधाएँ

• आरामदायक यात्रा: प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं।

सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी ।

• सुरक्षा प्रणाली: यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है ।

• स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता: प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए हैं ।

अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव

• बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है ।

• उच्च यात्री क्षमता: प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026