Chhattisgarhछत्तीसगढ

PM-AASHA Scheme Registration: किसानों के लिए खुशखबरी: पीएम-आशा योजना में पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई, मौका न चूकें…

PM-AASHA Scheme Registration: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 20 अप्रैल 2026 कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें।

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, 2.40 लाख महिलाओं को दोबारा कराना होगा E-KYC

दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी

योजना के तहत खरीफ 2025-26 की अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलों की खरीदी की जा रही है। इसके अलावा रबी 2025-26 की चना, मसूर और सरसों फसल भी समर्थन मूल्य पर खरीदी के दायरे में शामिल हैं। इससे किसानों को बाजार की अनिश्चितता से राहत मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा।

20 अप्रैल तक करा सकेंगे पंजीयन

पहले निर्धारित समय सीमा कम होने के कारण कई किसान पंजीयन नहीं करा पाए थे। इसे देखते हुए अब अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। किसान अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज

पंजीयन के दौरान किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति शामिल है। इन दस्तावेजों के आधार पर किसानों की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी।

Cyber Thug Alert: ‘बेटे को दुष्कर्म केस में पकड़ा है’ कहकर 1.60 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का नया जाल

सत्यापन प्रक्रिया को बनाया गया आसान

किसानों की सुविधा के लिए सत्यापन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। इससे पंजीयन में लगने वाला समय कम होगा और किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026