Chhattisgarhछत्तीसगढ

Platoon Commander Suicide: CAF के प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार किया सुसाइड, देर रात कैंप में मचा हड़कंप

कोंडागांव : जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

CG News : मुर्गी का शिकार करने गया तेंदुआ तार में फंसा, ग्रामीणों में दहशत…

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह बयानार CAF कैंप में पदस्थ था। आज सुबह जवान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है।

शर्मनाक करतूत: मिड-डे मील में मिला कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन

वहीं जवान दिनेश सिंह चंदेल की आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे कैंप में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं और जवान की आत्महत्या का कारण ढूंढने में लगे हुए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026