1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
World

अमेरिका में विमान हादसा: फ्लोरिडा हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान कार से टकराया, देखें वीडियो

मेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। हादसा फ्लोरिडा में ऑरलैंडो के पास इंटरस्टेट-95 (I-95) हाईवे पर हुआ है। हादसे में एक शख्स के घायल होने की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाईवे पर दौड़ रही कार से जा टकराया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के अनुसार, विमान कथित तौर पर कोको में 201 मील मार्कर के पास I-95 हाईवे के साउथबाउंड साइड पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान कार से टकरा गया और क्रैश हो गया।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानें आपके शहर में क्या है 10 दिसंबर के ताजा रेट

विमान में सवार थे 2 लोग

फॉक्स 13 न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कम से कम 2 लोग सवार थे, एक 27 साल का पायलट और एक 27 साल का यात्री। विमान को फिक्स्ड विंग मल्टी-इंजन बीचक्राफ्ट 55 बताया गया है। फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल ने बताया कि इस घटना में पायलट और यात्री दोनों सुरक्षित रहे। जिस कार से विमान टकराया वह एक टोयोटा कैमरी थी जिसे 57 साल की एक महिला चला रही थी। फॉक्स 13 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह टक्कर में घायल हो गई और उसे मामूली चोटों के साथ पास के अस्पताल ले जाया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: ट्रेड टेस्ट और PET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

विमान के इंजन में आई थी दिक्कत

अमेरिकी एविएशन वॉचडॉग फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि विमान के I-95 हाईवे पर क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कत की सूचना दी थी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। NTSB ने बताया कि विमान मेरिट आइलैंड से एक ट्रेनिंग फ्लाइट पर निकला था, लेकिन जल्द ही विमान के दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पायलट को उसे पास के हाईवे पर उतारना पड़ा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026