AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

Pink Thana : महिलाओं की सुरक्षा के लिए Chhattisgarh में खुलेंगे महिला पिंक थाने

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खुलेंगे। इस संबंध में विभागीय तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय बैठक में महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की।





उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 258 सड़कों की प्रगति की समीक्षा की।

Pink Thana : महिलाओं की सुरक्षा के लिए Chhattisgarh में खुलेंगे महिला पिंक थाने

ये सड़कें पिछले पांच-छह वर्षों से नक्सली गतिविधियों और सुरक्षा के अभाव में अपूर्ण थीं। उन्होंने इन सड़कों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *