Korba Crime: महिला पंचायत सचिव की जली लाश मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Korba Crime: हाउसिंग बोर्ड गोकुल नगर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मकान के कमरे से महिला पंचायत सचिव की जली हुई लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान सुसमा कुसरो (पदस्थ– सचिव, ग्राम पंचायत बांगो) के रूप में हुई है, जो गोकुल नगर में ही निवास करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुसमा एक सौम्य और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 697 किलो से ज्यादा गांजा और नशे का सामान किया गया नष्ट
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संभावित हत्या का प्रतीत हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसमा कुसरो का एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में उनके बीच मनमुटाव और तनावपूर्ण स्थिति की बातें सामने आई हैं। पुलिस इस मामले में लव एंगल को भी प्रमुखता से जांच में शामिल कर रही है।
CG News: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल से मिले साक्ष्य की गहनता से जांच की जा रही है।