Chhattisgarhछत्तीसगढ

2nd Phase Election Results: देर रात चली दूसरे चरण के वोटों की गिनती, BJP का दावा- फिर 97 सीटों पर हुआ कब्जा, आज आएंगे फाइनल नतीजे

Panchayat Election Results 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो गई. इसके साथ ही अब नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं. देर रात तक प्रदेश की 43 ब्लॉक के पंचायतों में हुए चुनाव के वोटों की गिनती चलती रही. इसके बाद अब बीजेपी ने एक बार फिर से दावा किया है कि दूसरे चरण की वोटिंग में भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. हालांकि इसके फाइनल और ऑफिशियल नतीजे आज शुक्रवार को आएंगे.

CG News : पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहन को नाकेबंदी कर पकड़ा, 1 अंतरराज्यीय समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

देर रात तक डटे रहे प्रत्याशी 

दरअसल छत्तीसगढ़ में कल 20 फरवरी को प्रदेश की 43 ब्लॉक की पंचायतों में चुनाव हुए. यहां के वोटर्स ने सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वोटिंग की. वोटिंग के बाद से ही केंद्रों पर ही मतगणना हुई. कई पंचायतों में गुरुवार की देर रात तक वोटों की गिनती चलती रही.

एसईसीएल कर्मी के पुत्र की रायपुर में सड़क हादसे में मौत

BJP ने किया ये दावा 

दूसरे चरण के चुनाव और देर रात तक चली मतगणना के बाद बीजेपी ने भी ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया है. BJP के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि जिला पंचायत के दूसरे चरण के 127 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है. अभी 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है लेकिन बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है.

23 फरवरी को तीसरा चरण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा और आखिरी चरण रह गया है. तीसरे और आखिरी चरण के लिए 23 फरवरी रविवार को वोटिंग होगी. 24 परवरी को इसके नतीजे भी जाएंगे. इसके लिए तैयारियां चल रही हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026