1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
World

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं: पाकिस्तानी सांसदों ने सेना का किया समर्थन, पार्टी पर लगाया राज्य विरोधी बयान का आरोप

जेल में बंद इमरान खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इमरान खान की पार्टी के खिलाफ अब पाकिस्तान के कई सांसद और विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं। पाकिस्तान के कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने सार्वजनिक रूप से सेना का समर्थन किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इन राजनीतिक लोगों ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर राज्य संस्थाओं को बदनाम करने और राज्य विरोधी बयान फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

Freelancing Jobs: घर बैठे कमाएं अच्छी खासी रकम, महिलाओं के लिए टॉप फ्रीलांस जॉब्स

सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे इमरान खान

यह प्रतिक्रिया पीटीआई द्वारा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रवक्ता की उस प्रेस ब्रीफिंग पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने जेल में बंद इमरान खान को आत्ममुग्ध और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बताया था। ISPR के प्रवक्ता ने चेतावनी दी थी कि इमरान खान सेना को निशाना बनाकर बार-बार बयानबाजी करके सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता होगी कमजोर

पाकिस्तान सरकार में योजना मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इमरान के बयान एक बेहद गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रवृत्ति है जो देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करती है। पाकिस्तान की राजकीय संस्थाओं पर हमले से राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी। सशस्त्र बलों में जनता का विश्वास खत्म होगा जो साहस और बलिदान के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भारत में बनेगी सड़क, जानिए किस राज्य सरकार ने लिया है निर्णय और क्या है पूरा मामला

अस्थिरता पैदा करने के लिए सड़कों की राजनीति का सहारा

डॉन के अनुसार, एमक्यूएम-पी नेतृत्व ने पीटीआई की भी कड़ी आलोचना की और उस पर राजनीतिक रास्ते से भटककर देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए सड़कों की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया। एमक्यूएम-पी के अध्यक्ष खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि पीटीआई ने आरोपों का जवाब देने के लिए उचित मंचों का इस्तेमाल करने के बजाय आरोप लगाने की अपनी राजनीति जारी रखी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026