FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

Pakistan ने किया था भारत के S-400 को तबाह करने का दावा, PM Modi ने साथ में तस्वीर खिंचाकर झूठ का पर्दाफाश किया

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान तनाव अब कम हो चुका है और दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति है। इस बीच पाकिस्तान का एक झूठ बेनकाब हो गया है। दरअसल जब भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का दौर जारी था तो पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को तबाह कर दिया है। लेकिन पीएम मोदी ने आज उसी एयर डिफेंस सिस्टम के साथ फोटो खिंचवाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में पीएम के पीछे S-400 खड़ा दिख रहा है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

Image

पाकिस्तान ने क्या दावा किया था?

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। लेकिन भारतीय सेना ने इसका खंडन किया था। पाकिस्तान का दावा था कि उसके जेएफ-17 लड़ाकू विमानों ने आदमपुर में भारत की S-400 को नष्ट कर दिया है। लेकिन पीएम मोदी ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है, उसमें S-400 पूरी तरह सही दिख रहा है। मतलब साफ है कि बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ S-400 को लेकर झूठ फैलाया।

Image

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह पाकिस्तान में आतंकवादियों और पाक सरकार को सबक सिखाया, उसके बाद से भारत के सशस्त्र बलों की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा तारीफ इस बात की हो रही है कि भारत की तीनों सेनाओं ने आपस में तालमेल बिठाकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई।

Image

भारत की तीनों सेनाओं के बीच ये तालमेल कैसे मजबूत हुआ? दरअसल इसके पीछे की वजह है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद का निर्माण। इस पद की वजह से ही तीनों सेनाएं आपस में मजबूत तालमेल बिठा पाईं और दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026