FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

‘हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मारेगा भारत’, युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने डर कर अमेरिका को किया था फोन

भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान भारत के हवाई हमलों से इस कदर डर गया कि वह अमेरिका तक फोन लगा दिया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अमेरिका को कहा कि भारत हमारे न्यूक्लियर सेंटर पर ब्रह्मोस मिसाइल मारेगा। इसलिए पाकिस्तान ने डर की वजह से युद्धविराम के लिए अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को फोन किया था।

PWD के अधिकारी का संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

युद्धविराम को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीधी बात

इसके बाद अमेरिका के एनएसए मार्को रुबियो की युद्धविराम के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात हुई। भारत ने तब युद्धविराम के लिए साफ मना कर दिया। भारत ने अमेरिकी एनएसए मार्को रुबियो से कहा कि ये मामला दो देशों के बीच का है। पाकिस्तान खुद आगे आकर युद्धविराम पर बात करे। तब पाकिस्तान के डीजीएमओ और भारत के डीजीएमओ राजीव घई के बीच बात हुई और युद्धविराम का ऐलान शनिवार (10 मई) को किया गया।

दोनों देशों के DGMO के बीच आज क्या हुई बात?

युद्धविराम को लेकर सोमवार शाम को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बातचीत है। ये बातचीत भारत के डीजीएमओ राजीव घई और पाक के डीजीएमओ काशिफ अब्दुल्ला चौधरी के बीच हुई है। इसमें भारत ने साफ तौर पर कहा कि आतंक खत्म करने पर भारत की नई पॉलिसी बनाई गई है। अब आतंकवादियों को सीमा पर जाकर मारेंगे।

नहीं किया जाएगा युद्धविराम का उल्लंघन

आज हुई दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बैठक में ये भी कहा गया कि बॉर्डर पर अब कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। किसी प्रकार के युद्धविराम का उल्लंघन नहीं किया जाएगा।

प्यार में पागलपन: प्रेमिका के लिए चैन ले गया था प्रेमी, ये आरोप लगा घोंटा गला; किसी ओर के नाम से छोड़ा पत्र

दोनों देशों के बीच ऐसे बढ़ा तनाव

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। ये तनाव जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ा है। ये हमला पाकिस्तान के आतंकी संगठन द्वारा किया गया था। इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले पर कार्रवाई करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के कई आतंकियों को भारत ने मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत में हवाई हमले करने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया। भारत ने फिर से जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026