FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का हमला: पीएम आवास ग्रामीण योजना में गड़बड़ी का आरोप, CBI जांच की मांग

रायपुर : विधानसभा के मानसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पीएम आवास ग्रामीण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष ने सुशासन तिहार के दौरान बहुत सारी मिली शिकायत का जिक्र करते हुए पीएम आवास ग्रामीण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभिन्न विकास कार्यों को 47. 46 करोड़ की स्वीकृति     बनेंगे 4 बड़े नाले, शहर को मिलेगी जल भराव समस्या से निजात     सीएसईबी चौक से कोसाबाडी चौक तक मार्ग बनेगा गौरव पथ   

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि कोटा, मनेंद्रगढ़ के बहुत सारे आवास हैं, जिन्हें पूर्ण बता दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि जहां-जहां की शिकायतें प्राप्त होगी, जहां-जहां आवास बनाने के लिए पैसे लिए गए हैं, उस जिले के कलेक्टर पर करवाई होगी. मैंने बताया कि तखतपुर में पैसे लिए गए हैं.

CIBIL Score New Rule: अब लोन लेना होगा और भी आसान कम CIBIL स्कोर वाले भी बनेंगे ₹5 लाख के मालिक, जानिए नया नियम

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में भी बहुत सारी शिकायत प्राप्त हुई हैं. मरे हुए लोगों के नाम से पैसे दे दिए गए हैं. मकान के ऊपर दुकान चल रहा है. जशपुर जिले में भी ढेर सारी अनियमिताएं हैं. इसके संबंध में आप जांच करवाइए. जिला स्तर पर जितनी बदमाशी हुई है. जांच करवा कर संबंधित व्यक्तियों को सजा दीजिए. जिसका उपमुख्यमंत्री ने जवाब देना उचित नहीं समझा.

CG में NSUI का विरोध प्रदर्शन: स्वास्थ्य मंत्री के निवास का किया घेराव, पुलिस ने दर्ज की FIR

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसमें जितना भ्रष्टाचार हो रहा है, उसका राज्य सरकार जांच नहीं करवा पाएगी. ईओडब्ल्यू जांच नहीं कर पाएगी, इसलिए मैं मांग करता हूं. छत्तीसगढ़ में कितने आवास बनाए जा रहे हैं, उसकी जांच सीबीआई को सौंप दिया जाए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026