TechnologyTech

Oppo ला रहा आईफोन जैसा दिखने वाला सस्ता फोन, Launch से पहले इमेज लीक

Oppo Reno 13 के बाद चीनी कंपनी एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन का कैमरा, डिजाइन समेत कई फीचर्स सामने आए हैं। ओप्पो का यह फोन देखने में iPhone की तरह लगता है। ओप्पो अपने इस स्मार्टफोन को Reno 14 Pro के नाम से लॉन्च कर सकता है। इस फोन का लुक काफी हद तक पिछले मॉडल Reno 13 Pro की तरह दिखेंगे। चीनी टिप्स्टर ने ओप्पो के इस फोन की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।

नाम-शिवप्रसाद, पेशा-चोरी, उद्देश्य-पुण्य कमाना, 260 केसों में वांटेड चोर की अजब कहानी की चर्चा है हर जगह

iPhone 12 जैसा डिजाइन

Oppo Reno 14 Pro की लीक हुई इमेज को डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की है। इस फोन के दो तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें फोन के कैमरा और साइड डिजाइन को देखा जा सकता है। इस फोन का कैमरा डिजाइन काफी हद तक Reno 13 Pro तक है, जिनमें दो बड़े कैमरे सेंसर देखने को मिलेंगे। ये कैमरे सेंसर iPhone की तरह ही वर्टिकली प्लेस किए गए हैं। वहीं, साइड पैनल के बटन भी आईफोन से मिलते-जुलते हैं।

Reno 14 सीरीज के इस फोन के बैक पैनल में दो कैमरों के साथ एक LED फ्लैश देखा जा सकता है। इसके अलावा एक छोटा कैमरा भी इस मॉड्यूल में दिया गया है। इस तरह से ओप्पो का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। फोन का डिजाइन काफी हद तक iPhone 12 से मिल रहा है। हालांकि, फोन लॉन्च होने के बाद ही इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है।

व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का होगा आयोजन,1 मई से बाँकी मोंगरा के अग्रसेन भवन में…

Oppo Reno 13 के फीचर्स

हाल में लॉन्च हुए Oppo Reno 13 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.59 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 8GB/12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026