FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

झेरिया धोबी बरेठ समाज का 1 जुलाई को बाराद्वार नगर अंबेडकर भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती : क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधायक डॉक्टर चरणदास महंत जी बेटा बेटियों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी (बरेठ )समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर पलाड़ी कला परिक्षेत्र के तत्वधान में 1 जुलाई को सुबह 10 बजे से बाराद्वार नगर के अंबेडकर भवन में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा संभागीय अध्यक्ष रोशन लाल बरेठ ने बताएं कि बाराद्वार नगर के अंबेडकर भवन में 1 जुलाई को आयोजित प्रतिभावान बेटा बेटियों एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पूरे बिलासपुर संभाग समाज के लोग बडी संख्या में शामिल होंगे समारोह में झेरिया धोबी (बरेठ )समाज के कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा समाज के होनहार जो मेडिकल कॉलेज में चयनित अध्ययनरत के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद अन्य जनप्रतिनिधियों को चांदी का मेडल मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा महासचिव गोपीचंद बरेठ ने बताएं कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत होंगे विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे एवं अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष रोशन लाल बरेठ करेंगे आयोजन को सफल बनाने के लिए पलाड़ी कला परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री कुशाल प्रसाद बरेठ जी ने झेरिया धोबी बरेठ के समस्त स्वजातीय बंधु गण से निवेदन हैं कि अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील किया है वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पलाडीकला परिक्षेत्र के संरक्षक श्री धनीराम निर्मलकर जी ने समस्त पदाधिकारी एवं पंचगण कार्यकारिणी सदस्यगणों कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं पलाड़ी कला परिक्षेत्र के प्रवक्ता श्री कुमार राम बरेठ एवं रंगनाथ बरेठ मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार बरेठ व बैजू राम बरेठ, प्रचार सचिव श्री समेला बरेठ, नर्मदा प्रसाद बरेठ,एवं कार्यकारिणी सदस्य गण अरुण कर्ष, संतोष कुमार कर्ष, सीटू लाल बरेठ, भानु प्रताप बरेठ, शोभित राम बरेठ, राम कुमार बरेठ एवं परीक्षेत्रीय पंच ये सभी लोग कार्य क्रम को सफल बनाने में लगे हुए है

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026