FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : अधिकारी को जूते ही जूते पीटा, ठेकेदार की दबंगई

सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार ने SECL अधिकारी की जूते से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, मारपीट करने वाले ठेकेदार की पहचान अशोक अग्रवाल के रूप में हुई है। अशोक अग्रवाल ने ऑफिस के अंदर SECL अधिकारी के साथ गाली गलौच की। इतना ही नहीं ठेकेदार का गुस्सा इतना बढ़ गया कि, उसने अधिकारी के साथ मारपीट कर और अधिकारी पर जूते बरसा दिए।

CG Crime News : कुत्ते खरीदने मां ने नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने किया मर्डर

इस घटना को वहां मौजूद शख्श ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ठेकेदार अधिकारी की पिटाई करते हुए शासन और सत्ता की धौंस दिखा रहा है।

Raipur News : पुलिस वालों पर गंभीर आरोप, धरने में बैठे दिव्यांगों को घसीटा

ठेकेदार अग्रवाल अधिकारी को कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, तू जनता नहीं है मेरे को, मैं क्या चीज हूं तुम्हे पता नहीं है। इतना ही ठेकेदार ने अधिकारी को जमकर गालियां भी दी और देख लेने की धमकी दी है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026