Chhattisgarh News : छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI का बड़ा प्रदर्शन, तीन विश्वविद्यालयों का किया घेराव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रदर्शन सबसे ज्यादा उग्र रहा, जहां बड़ी संख्या में छात्र जुटे और जमकर नारेबाजी की। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव को फिर से शुरू किया जाए।
अमित जोगी को आजीवन कारावास पर सीएम विष्णु देव साय का बयान, बोले – न्यायपालिका का फैसला सराहनीय
उन्होंने कहा कि छात्रहितों की आवाज बुलंद करने के लिए छात्रसंघ चुनाव बेहद जरूरी है। प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच झूमाझटकी भी हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, छात्रों का आंदोलन जारी है।





