FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अब पैसे निकालने के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, जानिए क्या है UPI ATM और यह कैसे करेगा काम…

डिजिटल पेमेंट ने देश में लेन-देने के तरीके को पूरी तरह से बदल के रख दिया है. अब किसी को शॉपिंग पर जाना हो, या फिर बाजार से सब्जी खरीदनी हो, पॉकेट में फोन होना चाहिए. इस फोन की मदद से आप UPI पेमेंट करके तमाम चीजों को आसानी से खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको कैश या कार्ड रखने की जरूरत भी नहीं है. हालांकि, इतनी सुविधाओं के बाद भी कई बार हम कैश ना होने से जूझते हैं. ऐसी ही परिस्थिति में हमें कई बार किसी को UPI पेमेंट करके कैश लेना पड़ता है.

UPI ATM की खासियतें

  • ट्रांजैक्शन की लिमिट ₹10,000/- प्रति ट्रांजैक्शन तक है. यह मौजूदा यूपीआई रोजाना की लिमिट का हिस्सा होगा और यूपीआई-एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए जारीकर्ता बैंक द्वारा निर्धारित लिमिट के अनुसार होगा.
  • सुविधा यानी एटीएम से कैश निकालने के लिए कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं.
  • UPI APP का उपयोग करके कई अकाउंट्स से कैश निकाल सकते हैं.

अब पैसे निकालने के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, जानिए क्या है UPI ATM और यह कैसे करेगा काम…

एसे काम करता है UPI ATM

UPI ATM से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना भी ATM से पैसे निकाल सकते हैं. ‘UPI कैश विदड्रॉल’ का चयन करने पर, ATM एक युनिक क्यूआर कोड भेजता है, जो आपके UPI ऐप के माध्यम से स्कैन करने पर, आपके UPI पिन का इस्तेमाल करके आपका वैरिफिकेशन करता है और ATM को रिक्वेस्ट की गई नकदी निकालने के लिए संकेत देता है. UPI-ATM के लाभों में कार्डलेस एक्सेस, बढ़ी हुई सुरक्षा और बढ़ी हुई सुविधा शामिल हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *