भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत उत्सव 2021 के दरमियान आज़ादी की लड़ाई में शामिल आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को मान्यता प्रदान करने भारत सरकार जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को सर्वप्रथम *जनजातीय गौरव दिवस* के रूप में प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एवं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के सायुज्य में 15 नवंबर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
इस हेतु नवीन जिला शक्ति के जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा के वंशज एवं जिले के ऊर्जावान जिलाधीश अमृत विकास तोपनो तथा नवागत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का अभिनंदन तथा प्रेरणास्पद उद्बोधन होगा जिससे भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन के साथ प्रेरणा मिलेगा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की अध्यक्षता में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय समुदाय के विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा इस हेतु आज कलेक्टर _एस पी सहित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
आज इन पलों में NHRSJC के जिला पदाधिकारी फ़ागु लाल, उदय मधुकर, योम लहरें, राजकुमारी चंद्रा, कांता यादव, मांडवी साहू, डिंडेश्वरी बरेठ आदि मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Political Correspondent
Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information.
Areas of Expertise
• Electoral politics
• Government policies
• Political analysis
• Local News and crime
Editorial Responsibility
He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices.
📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com
Profile Last Updated: 16 January 2026